Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर शहर में सनसनीखेज पाकीज़ा मीट शॉप डबल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रामगंज थाना पुलिस ने इमरान और उसके भतीजे शहनवाज़ की हत्या के मामले में एहसान कुरैशी, यूनिस कुरैशी और इमरान कुरैशी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य हमलावर को हिरासत में लिया गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड में मीट और चिकन काटने में इस्तेमाल होने वाले धारदार चाकुओं का उपयोग किया गया।

यह हमला बीते मंगलवार को हुआ, जब पुरानी रंजिश और चिकन की कीमत को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में हुई कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने इमरान और शहनवाज़ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों और मृतकों के बीच पहले से ही आपसी मनमुटाव और तनाव चल रहा था। कुछ महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़े की घटनाएं हो चुकी थीं, जिन्हें पुलिस ने समझाइश देकर सुलझाया था। हालांकि, इस बार मामला खूनी संघर्ष में बदल गया।
हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सने चाकू और अन्य हथियार बरामद किए हैं। बाकी फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- 200 करोड़ की ठगी मामला: जैकलीन की अर्जी पर ED ने मांगा समय, बनना चाहती हैं सरकारी गवाह
- नक्सल क्षेत्र से उभर रही नई प्रतिभाएं : बस्तर के युवा शतरंज में बना रहे पहचान, अंडर-15 में मयंक और अंडर-11 में अयांश ने मारी बाजी
- ईरान के भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर रिएक्शन ? पत्रकार के इस सवाल पर भड़के ट्रंप, बोले- GET OUT !
- पल भर में उजड़ गई दुनिया, तालाब में डूबने से सगे भाइयों और बहन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, 11 हजार प्रमोशन के बाद भी स्कूल खाली, 3833 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं; देखें पूरी रिपोर्ट
