Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर शहर में सनसनीखेज पाकीज़ा मीट शॉप डबल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रामगंज थाना पुलिस ने इमरान और उसके भतीजे शहनवाज़ की हत्या के मामले में एहसान कुरैशी, यूनिस कुरैशी और इमरान कुरैशी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य हमलावर को हिरासत में लिया गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड में मीट और चिकन काटने में इस्तेमाल होने वाले धारदार चाकुओं का उपयोग किया गया।

यह हमला बीते मंगलवार को हुआ, जब पुरानी रंजिश और चिकन की कीमत को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में हुई कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने इमरान और शहनवाज़ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों और मृतकों के बीच पहले से ही आपसी मनमुटाव और तनाव चल रहा था। कुछ महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़े की घटनाएं हो चुकी थीं, जिन्हें पुलिस ने समझाइश देकर सुलझाया था। हालांकि, इस बार मामला खूनी संघर्ष में बदल गया।
हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सने चाकू और अन्य हथियार बरामद किए हैं। बाकी फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- ये कैसी डिजिटल क्लास? स्क्रीन पर चला कॉमेडी वीडियो, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- अवैध पार्किंग पर सख्ती : रायपुर यातायात पुलिस ने सर्विस रोड पर खड़े 20 ट्रक-ट्रेलरों का काटा चालान, दी अंतिम चेतावनी
- “जो खुद अनपढ़ हैं वो पढ़ाई की अहमियत क्या जाने…”, पीएम मोदी पर फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- मैं उन्हें सीरियसली नहीं लेता
- जंतर-मंतर से भिवानी तक गूंजा छात्रों का आंदोलन, युवाओं ने खून से राष्ट्रपति को लिखा पत्र
- मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय : अजय राय ने राज्यपाल से की हस्तक्षेप की मांग

