पंजाब सरकार के सख्त आदेशों के बाद अब भिखारियों पर कार्रवाई की जा रही है। जबरदस्त कार्यवाही करते हुए सभी भिखारी महिलाओं और उनके साथ आए बच्चों की जांच के आदेश दिए गए हैं।
आपको बता दें कि पंजाब सरकार ने जिले के सभी डीसी को रास्ते में भीख मांगने वाली औरतें, बच्चे और आदमियों के डीएनए टेस्ट करवाने के लिए कहा है। ताकि इन सभी को वहां भेजा जाए, जहां से वह आए हैं। आने वाले दिनों में पंजाब के अन्य जिलों में भी ऐसी ही कार्रवाई देखने को मिल सकती है।
इन सभी की पहचान पत्र देखने के साथ कई जानकारी मांगी जाएगी। अमृतसर के गोल्डन गेट पर जिला अधिकारी और बाल सुरक्षा विभाग की तरफ से चलाई गई स्पेशल मुहिम के तहत भीख मांगने वाली औरतों और उनके बच्चों की जांच की गई।
जानकारी यह भी सामने आई है कि कई औरतें दिन की शुरूआत में बच्चों को ऑटो से लेकर आती हैं और उनसे भीख मंगवाती हैं। इस गैर कानूनी काम को रोकने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर काम किया गया।

बच्चों को बाल भलाई कमेटी को सौंपा जाएगा
बताया जा रहा है कि इन भीख मांगे बोले बच्चों का रेस्क्यू कर उनकी वैक्सीनेशन और आवश्यक चीजों की जांच की गई। भीख मांगने वाले सभी बच्चों को बस में बैठाकर बाल भलाई कमेटी को सौंप दिया जाएगा। वहीं भीख मांगने वालों का डीएनए टेस्ट किया जा रहा है। उनके आधार कार्ड के पहचान करके उन्हें उस जगह भेजने की प्रक्रिया चल रही है जहां वह रहते हैं।
- भागलपुर में कलेक्ट्रेट के बाहर राजस्व कर्मियों का प्रदर्शन, ग्रेड-पे और तबादले को लेकर सरकार को घेरा
- ओम बिड़ला के बाद अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष, नोटिस पर 180 सांसदों ने किया साइन
- गैस एजेंसियों पर सिलेंडर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन, कई दिनों तक चक्कर काटने को मजबूर हो रहे लोग
- Today’s Top News: 3.29 करोड़ के इनामी 108 माओवादियों ने किया सरेंडर, बलरामपुर में फिर मिली अवैध अफीम की खेती, कमर्शियल LPG की कमी पर होटल-रेस्टोरेंट्स के लिए एडवाइजरी जारी, IDBI बैंक शाखा में करोड़ों रुपये के गबन का खुलासा, नदी में दो हाथियों के शव मिलने से मचा हड़कंप… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

