Rajasthan News: राजस्थान के ब्यावर शहर में जालिया जीरो पुलिया के पास सोमवार दोपहर एक केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में टैंकर के चालक जिग्नेश (निवासी करोली, डूंगरपुर) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी राजेंद्र कुमार (निवासी मेहसाना, गुजरात) मामूली रूप से झुलस गया।

हादसे के दौरान पीछे से जयपुर जा रहे राजस्थान पुलिस के सब-इंस्पेक्टर हेमंत पालावत ने फंसे चालक को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे भी केमिकल की चपेट में आकर घायल हो गए।
फोम दमकल से आग पर काबू: हादसे की सूचना मिलते ही सांकेत नगर थाना पुलिस, अग्निशमन दल, डिप्टी राजेश कसाना, थानाधिकारी जितेंद्र फौजदार और तहसीलदार हनुत सिंह मौके पर पहुंचे। अग्निशमन दल ने पहले पानी से केमिकल पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन जब यह नाकाम रहा तो नगर परिषद से फोम वाली दमकल मंगवाई गई। फोम छिड़ककर स्थिति को नियंत्रित किया गया।
केमिकल की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास खड़े लोगों की आंखों में जलन शुरू हो गई। घायल खलासी राजेंद्र कुमार और एसआई हेमंत पालावत को राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद टैंकर को हटाकर सड़क पर आवागमन फिर से शुरू कराया गया।
पढ़ें ये खबरें
- मुजफ्फरपुर में NH-27 पर लाइन होटल में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, आसपास की दुकानें भी चपेट में
- महाराष्ट्र में ई-चलान ने थामे लाखों वाहनों के पहिए, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर निकले लाखों ट्रांसपोर्टर्स ; यूनियन ने कहा – गाड़ी की कीमत से ज्यादा तो जुर्माना ठोक रहे
- ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ कब तक बनवाना है जरूरी– मुफ्त बस यात्रा के लिए आधार और मोबाइल नंबर जरूरी, मौके पर मिलेगा कार्ड
- 3 दिन से जहरीले धुंए से परेशान पूरा शहर: घरों में रहना हुआ मुश्किल, मरीजों-बच्चें और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी
- Bihar Breaking: CM नीतीश ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया नामांकन, साथ में मौजूद रहे अमित शाह और दोनों डिप्टी सीएम
