Rajasthan News: राजस्थान के ब्यावर शहर में जालिया जीरो पुलिया के पास सोमवार दोपहर एक केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में टैंकर के चालक जिग्नेश (निवासी करोली, डूंगरपुर) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी राजेंद्र कुमार (निवासी मेहसाना, गुजरात) मामूली रूप से झुलस गया।

हादसे के दौरान पीछे से जयपुर जा रहे राजस्थान पुलिस के सब-इंस्पेक्टर हेमंत पालावत ने फंसे चालक को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे भी केमिकल की चपेट में आकर घायल हो गए।
फोम दमकल से आग पर काबू: हादसे की सूचना मिलते ही सांकेत नगर थाना पुलिस, अग्निशमन दल, डिप्टी राजेश कसाना, थानाधिकारी जितेंद्र फौजदार और तहसीलदार हनुत सिंह मौके पर पहुंचे। अग्निशमन दल ने पहले पानी से केमिकल पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन जब यह नाकाम रहा तो नगर परिषद से फोम वाली दमकल मंगवाई गई। फोम छिड़ककर स्थिति को नियंत्रित किया गया।
केमिकल की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास खड़े लोगों की आंखों में जलन शुरू हो गई। घायल खलासी राजेंद्र कुमार और एसआई हेमंत पालावत को राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद टैंकर को हटाकर सड़क पर आवागमन फिर से शुरू कराया गया।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
