अमृतसर। गोल्डन टेंपल के बाद के बाद अब अमृतसर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बड़ी बात यह है कि गोल्डन टेंपल और एयरपोर्ट दोनों को उड़ाने की धमकी जीमेल से ही दी गई थी. कयास लगाए जा रहे हैं कि धमकी भरे ईमेल भेजने वाला शख्स एक ही व्यक्ति है, लेकिन किसी को यह नहीं समझ आ रहा है कि आखिर यह मेल किसने भेजा है।
एयरपोर्ट की बढ़ाई गई सुरक्षा
जब धमकी की खबर सामने आई तो सुरक्षा एजेंसी अलर्ट मोड में आ गईं। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। वहीं पुलिस ने भी एयरपोर्ट अथॉरिटी से जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सैल को इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। इसी तरह अब तक गोल्डन टेंपल को भी 9 बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। अच्छी बात यह है कि अब तक किसी तरह की हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
- राजिम-फिंगेश्वर-महासमुंद मार्ग के लिए 153.82 करोड़ स्वीकृत, डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा – निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी पर होगी कार्रवाई
- जब चाहूंगा तब ईरान-इजरायल जंग खत्म होगी- ट्रंप का बड़ा दावा, कहा – ईरान में टारगेट करने के लिए कुछ भी नहीं बचा है
- CM Dr. Mohan ने सागर में प्राइवेट यूनिवर्सिटी का किया उद्घाटन, मजदूरों के बच्चों के लिए लाइब्रेरी की घोषणा, राजगढ़ से दिल्ली के लिए हुए रवाना
- गैरसैंण, बाडाहाट-उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी में सरकार, अवस्थापना विकास के लिहाज से मील का पत्थर साबित होगा फैसला
- विद्युत उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी : सीएम साय कल करेंगे मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का शुभारंभ, जानिए पूरा प्रावधान…

