अमृतसर। गोल्डन टेंपल के बाद के बाद अब अमृतसर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बड़ी बात यह है कि गोल्डन टेंपल और एयरपोर्ट दोनों को उड़ाने की धमकी जीमेल से ही दी गई थी. कयास लगाए जा रहे हैं कि धमकी भरे ईमेल भेजने वाला शख्स एक ही व्यक्ति है, लेकिन किसी को यह नहीं समझ आ रहा है कि आखिर यह मेल किसने भेजा है।
एयरपोर्ट की बढ़ाई गई सुरक्षा
जब धमकी की खबर सामने आई तो सुरक्षा एजेंसी अलर्ट मोड में आ गईं। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। वहीं पुलिस ने भी एयरपोर्ट अथॉरिटी से जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सैल को इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। इसी तरह अब तक गोल्डन टेंपल को भी 9 बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। अच्छी बात यह है कि अब तक किसी तरह की हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान

