Rajasthan News: मंगलवार को जोधपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हंगामा मच गया, जब एक पत्नी ने अपने पति की सरेआम हेलमेट और थप्पड़ों से पिटाई कर दी।
बताया जा रहा है कि पत्नी ने पति को अपनी साली के साथ देख लिया, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने कलेक्ट्रेट परिसर में ही पति की कॉलर पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसे देखकर आसपास के लोग हैरान रह गए।उदयमंदिर थाना पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच साली को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद झगड़ा बढ़ गया।
पुलिस ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद दोनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहां से दोनों को 50-50 हजार रुपये के जमानत मुचलके और छह महीने तक शांति बनाए रखने की शर्त पर रिहा कर दिया गया।
पढ़ें ये खबरें
- ‘सबको मिलेगा न्याय…’, CM योगी ने लगाया जनता दर्शन, एक-एक कर सुनी सबकी फरियाद, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
- Share Market Update : 100 अंक चढ़ा सेंसेक्स, 24,350 पर ट्रेड कर रहा निफ्टी, जानिए किस सेक्टर में बिकवाली ?
- MP में तीन सुसाइड: जुन्नारदेव में गर्भवती महिला ने लगाई फांसी, अमरवाड़ा में पेट पर लटका मिला शव, शमशाबाद में सिस्टम से परेशान बुजुर्ग किसान ने दी जान
- Bilaspur News Update : लू के थपेड़ों से झुलसा इलाका, पारा 43 डिग्री पार… विभिन्न स्थानों पर लगेगा प्लेसमेंट कैंप… पढ़ें अन्य खबरें…
- कुरुक्षेत्र में दर्दनाक वारदात: बीमार बेटी को फंदे पर लटकाने के बाद दंपती ने भी दी जान
