Rajasthan News: मंगलवार को जोधपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हंगामा मच गया, जब एक पत्नी ने अपने पति की सरेआम हेलमेट और थप्पड़ों से पिटाई कर दी।
बताया जा रहा है कि पत्नी ने पति को अपनी साली के साथ देख लिया, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने कलेक्ट्रेट परिसर में ही पति की कॉलर पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसे देखकर आसपास के लोग हैरान रह गए।उदयमंदिर थाना पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच साली को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद झगड़ा बढ़ गया।
पुलिस ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद दोनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहां से दोनों को 50-50 हजार रुपये के जमानत मुचलके और छह महीने तक शांति बनाए रखने की शर्त पर रिहा कर दिया गया।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
