Rajasthan News: RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के तेज गेंदबाज यश दयाल की कानूनी परेशानियां गहराती जा रही हैं। पहले गाजियाबाद में शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप लगे, अब जयपुर में एक नाबालिग लड़की ने रेप का केस दर्ज कराया है। ये एक महीने में उन पर दर्ज दूसरा मामला है।

जयपुर में POCSO के तहत केस दर्ज
जयपुर के सांगानेर सदर थाने में दर्ज FIR के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया कि यश दयाल ने क्रिकेट में करियर दिलाने का झांसा देकर दो साल तक उसका यौन शोषण किया। लड़की के मुताबिक, जब शोषण शुरू हुआ, तब वह महज 17 साल की थी। मामला अब POCSO एक्ट (Protection of Children from Sexual Offences Act) के तहत दर्ज किया गया है।
सीतापुरा के होटल में मिलने का भी आरोप
FIR में कहा गया है कि आईपीएल 2025 के दौरान जब यश जयपुर में थे, तब उन्होंने पीड़िता को सीतापुरा स्थित एक होटल में बुलाया और वहां भी दुष्कर्म किया। युवती ने 23 जुलाई को इस मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।
पहले से है एक मामला दर्ज
इससे पहले 8 जुलाई को गाजियाबाद की एक युवती ने यश दयाल पर पांच साल तक शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया था। उस मामले में BNS की धारा 69 (धोखे से यौन संबंध बनाना) के तहत मामला दर्ज हुआ था। फिलहाल इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उस केस में यश की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा रखी है।
अब क्या आगे होगा?
जयपुर के नए मामले में POCSO की धाराएं लगने से केस और गंभीर हो गया है। चूंकि आरोप नाबालिग से यौन शोषण का है, इसलिए पुलिस की जांच अब और तेज़ होगी। RCB और BCCI की तरफ से अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अगर आरोपों की पुष्टि होती है, तो यश दयाल के करियर पर बड़ा खतरा मंडरा सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- CG Bird Flu : बर्ड फ्लू के बीच मचा हड़कंप, ट्रेन से पहुंची चूजों की सप्लाई
- 100 रुपए के लिए मर्डर: उधारी बनी मौत की वजह, 3 युवकों ने बेरहमी से ली जान
- ‘कानून के राज’ में सरेआम गोलीबारी : बदमाशों ने चलाई गोलियां, डीजे संचालक हुआ घायल, खुद एंबुलेंस बुलाकर गया अस्पताल, फिर…
- IPL 2026 : मुंबई इंडियंस ने 14 साल बाद जीता आईपीएल में पहला मैच, KKR को 6 विकेट से हराया, रिकेल्टन ने 81 रनों की खेली पारी
- बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2026: मोतिहारी में आंगनवाड़ी सेविका के बेटे ने लाया 8वां स्थान, सहरसा की सृष्टि ने 411 अंक लाकर जिले का नाम किया रोशन
