पंजाब में “पुष्पा मूवी” के स्टाइल में तस्करी हो रही थी. पर इस बार तस्करी लाल चन्दन की नहीं बल्कि गौ माता की हो रही थी. जी हां आपने एकदम सही पढ़ा. एक्साइज विभाग ने गड़ा मौड़ा के पास तेल के टैंकर से नौ गायों को बरामद किया। टैंकर में नौ गायों को ठूंसकर भरा था। एक्साइज विभाग की टीम ने गड़ा मौड़ा (Cow Smuglling in Punjab) में नाका लगाया था और गाड़ियों की जांच कर रही थी।
इसी दौरान डीजल टैंकर चालक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने वाहन भगा लिया। कुछ ही दूरी पर उसका संतुलन बिगड़ गया और टैंकर सड़क किनारे नाली में फंस गया। जम्मू का रहने वाला चालक जाफर अली और सहारनपुर का रहने वाला सहचालक असलम फरार हो गए। जांच में पता चला कि टैंकर को मोडिफाई किया गया था। पिछले हिस्से को काटकर उसमें खिड़कीनुमा दरवाजा तैयार किया था, जिसे बाहर से पहचान पाना नामुमकिन था।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के थाना स्वारघाट की पुलिस भी मौके पर पहुंची और टैंकर को कब्जे में लेकर सभी गोवंश को सुरक्षित गोशाला में पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
राज्य कर व आबकारी विभाग के अनुसार इस टैंकर को इंडियन आयल टैंकर के पैटर्न पर तैयार किया गया था। राज्य कर व आबकारी विभाग सभी प्रकार के वाहनों का अपने नाके के दौरान भौतिक रूप से भी निरीक्षण करता है। इसी कड़ी में यह शंका उत्पन्न हुई कि इस टैंकर में कुछ गड़बड़ है।
- चुनाव में गुंडागर्दी, बेईमानी, धांधली और… BJP पर बरसे अखिलेश यादव, MLC चुनाव मतगणना में घपला करने की बात कहकर दिया बड़ा बयान
- इंदौर में VIP सुरक्षा के लिए 5 KM तक नो ड्रोन जोन! एयरपोर्ट से डेली कॉलेज तक उड़ान पर प्रतिबंध, 6 नवंबर तक लागू रहेंगे आदेश
- सहरसा में अवैध पटाखा कारोबार पर कार्रवाई, पांच दुकानदारों पर FIR
- Jharkhand Top News: झारखंड में तूफान-अर्णब का असर, स्कूलों में छुट्टी से लेकर ACB की कार्रवाई, जेल में नक्सली कमांडरों की शादी तक, एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें
- बैलेट से मजा आया न! PM मोदी ने MLC चुनावों को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज, पूछा- कितनी सीटें जीतीं?

