पंजाब में “पुष्पा मूवी” के स्टाइल में तस्करी हो रही थी. पर इस बार तस्करी लाल चन्दन की नहीं बल्कि गौ माता की हो रही थी. जी हां आपने एकदम सही पढ़ा. एक्साइज विभाग ने गड़ा मौड़ा के पास तेल के टैंकर से नौ गायों को बरामद किया। टैंकर में नौ गायों को ठूंसकर भरा था। एक्साइज विभाग की टीम ने गड़ा मौड़ा (Cow Smuglling in Punjab) में नाका लगाया था और गाड़ियों की जांच कर रही थी।
इसी दौरान डीजल टैंकर चालक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने वाहन भगा लिया। कुछ ही दूरी पर उसका संतुलन बिगड़ गया और टैंकर सड़क किनारे नाली में फंस गया। जम्मू का रहने वाला चालक जाफर अली और सहारनपुर का रहने वाला सहचालक असलम फरार हो गए। जांच में पता चला कि टैंकर को मोडिफाई किया गया था। पिछले हिस्से को काटकर उसमें खिड़कीनुमा दरवाजा तैयार किया था, जिसे बाहर से पहचान पाना नामुमकिन था।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के थाना स्वारघाट की पुलिस भी मौके पर पहुंची और टैंकर को कब्जे में लेकर सभी गोवंश को सुरक्षित गोशाला में पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
राज्य कर व आबकारी विभाग के अनुसार इस टैंकर को इंडियन आयल टैंकर के पैटर्न पर तैयार किया गया था। राज्य कर व आबकारी विभाग सभी प्रकार के वाहनों का अपने नाके के दौरान भौतिक रूप से भी निरीक्षण करता है। इसी कड़ी में यह शंका उत्पन्न हुई कि इस टैंकर में कुछ गड़बड़ है।
- भरूच की 700 साल पुरानी जामा मस्जिद को गुजरात हाईकोर्ट का नोटिस, जैन मंदिर का दावा
- लाज बच गई… CM के क्षेत्र गोरखपुर में BJP के छूटे पसीने, MLC चुनाव में 276 वोटों से दर्ज की जीत
- बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD से बना MLC, पिता भी रह चुके हैं मंत्री
- मैरिज ब्यूरो और स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 4 महिलाएं रेस्क्यू
- Cyclone Arnab का असर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित, आदेश जारी…

