फरीदकोट. पंजाब के फरीदकोट में समाजसेवी गुरप्रीत सिंह हरी नौ के कत्ल की जांच के दौरान एक नया मोड़ सामने आया है। फरीदकोट पुलिस ने डेटिंग ऐप टिंडर से एक अकाउंट की जानकारी मांगी थी, जिसके खडूर साहिब के सांसद और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह से जुड़े होने का शक है। टिंडर ने पुलिस को इस अकाउंट की जानकारी उपलब्ध करा दी है, और अब इस अकाउंट से संबंधित कथित अश्लील चैट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह अकाउंट अमृतपाल सिंह से जुड़ा है, जिसे उन्होंने अमृत संधू के नाम से बनाया था। इस अकाउंट के जरिए उनकी लड़कियों के साथ अश्लील चैटिंग की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
अमृतपाल सिंह की टीम ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि यह सांसद को बदनाम करने की साजिश है। अमृतपाल के वकील ईमान खारा ने दावा किया कि वायरल हुई चैट फर्जी है और इसे जानबूझकर बनाया गया है।

क्या है पूरा मामला?
अक्टूबर 2024 में फरीदकोट में समाजसेवी गुरप्रीत सिंह की मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गुरप्रीत सिंह का एक फेसबुक चैनल था, जिसमें उन्होंने अमृतपाल सिंह से जुड़े कई खुलासे किए थे। पुलिस को जांच के दौरान टिंडर पर अमृत संधू नाम के एक अकाउंट का पता चला, जिसके अमृतपाल सिंह से जुड़े होने का शक है। पुलिस ने टिंडर को पत्र लिखकर इस अकाउंट की जानकारी मांगी थी, क्योंकि यह जांच में केस सुलझाने में मददगार हो सकता है।
- ‘जिन्होंने सदियों गुलाम बनाया, अब वो डर रहे हैं…’, सीहोर में गरजे दामोदर यादव, कहा- जो घोड़े पर नहीं बैठने दे रहे उन्हें गधे पर बैठाएंगे
- खेल-खेल में आई मौतः तीसरी मंजिल से नीचे गिरा 2 साल का मासूम, उखड़ी सांसें, जानिए कैसे घटी दिल दहला देने वाली घटना…
- CG Morning News : साय कैबिनेट की बैठक आज, जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक लेंगे CM, कांग्रेस विधायक दल की होगी बैठक, छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज… पढ़ें और भी खबरें
- ‘मारब सिक्सर के 6 गोली छाती में’, सरकारी अफसर की हत्या पर भड़के तेजस्वी, मोदी से लेकर सम्राट तक…
- ‘सोनार बांग्ला’ के लिए रिकॉर्ड मतदान करें…,’ अमित शाह ने बंगाल के वोटरों से की अपील, महुआ मोइत्रा बोलीं-ऐसा लग रहा है मिलिट्री शासन हो
