फरीदकोट. पंजाब के फरीदकोट में समाजसेवी गुरप्रीत सिंह हरी नौ के कत्ल की जांच के दौरान एक नया मोड़ सामने आया है। फरीदकोट पुलिस ने डेटिंग ऐप टिंडर से एक अकाउंट की जानकारी मांगी थी, जिसके खडूर साहिब के सांसद और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह से जुड़े होने का शक है। टिंडर ने पुलिस को इस अकाउंट की जानकारी उपलब्ध करा दी है, और अब इस अकाउंट से संबंधित कथित अश्लील चैट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह अकाउंट अमृतपाल सिंह से जुड़ा है, जिसे उन्होंने अमृत संधू के नाम से बनाया था। इस अकाउंट के जरिए उनकी लड़कियों के साथ अश्लील चैटिंग की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
अमृतपाल सिंह की टीम ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि यह सांसद को बदनाम करने की साजिश है। अमृतपाल के वकील ईमान खारा ने दावा किया कि वायरल हुई चैट फर्जी है और इसे जानबूझकर बनाया गया है।

क्या है पूरा मामला?
अक्टूबर 2024 में फरीदकोट में समाजसेवी गुरप्रीत सिंह की मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गुरप्रीत सिंह का एक फेसबुक चैनल था, जिसमें उन्होंने अमृतपाल सिंह से जुड़े कई खुलासे किए थे। पुलिस को जांच के दौरान टिंडर पर अमृत संधू नाम के एक अकाउंट का पता चला, जिसके अमृतपाल सिंह से जुड़े होने का शक है। पुलिस ने टिंडर को पत्र लिखकर इस अकाउंट की जानकारी मांगी थी, क्योंकि यह जांच में केस सुलझाने में मददगार हो सकता है।
- Bilaspur News Update : बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस आज रद्द… रिहाई के दौरान रील बनाना पड़ा महंगा… रिश्वत मामले में पटवारी निलंबित
- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान को मातृशोकः काशी बाई ने भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, आज सीहोर के जैत गांव में होगा अंतिम संस्कार
- नीरज कुमार के बयान पर संजय झा की सफाई, जेडीयू में आंतरिक कलह पर विराम लगाने की कोशिश, जानें क्या है मामला
- India Bloc Mock Parliament: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक आज पेश करेगी ‘जन महाभियोग’, खरगे प्रस्ताव पेश करेंगे, राहुल भाषण देंगे
- दुर्ग जिले की मतदाता सूची को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- आपत्तियों का समाधान नहीं हुआ तो…
