चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने 31 जुलाई को छुट्टी की घोषणा कर दी है। इस दिन शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस को पूरे राज्य में मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर 31 जुलाई को पूरे राज्य में छुट्टी का ऐलान कर दिया है।
इस दिन सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और ऑफिस बंद रहेंगे। इसके साथ ही सरकार ने भवानीगढ़-सुनाम रोड का नाम शहीद ऊधम सिंह के नाम पर रखने का फैसला किया है। सरकार ने इसका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया है।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि वीरवार को ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सीएम भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इस रोड का नामकरण करेंगे। शहीद उधम सिंह का देश की आजादी में अहम योगदान रहा है। उनकी इस कुर्बानी का पूरा देश ऋणी है, जिसे कभी चुकाया नहीं जा सकता।
- Rajasthan News: सॉस फैक्ट्री में स्टार्च से बनाई जा रही थी मेयोनीज, 1250 किलो घोल कराया नष्ट
- श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में VVIP दर्शन बंद : Mahashivratri 2026 पर लगातार 45 घंटे खुले रहेंगे कपाट, वीआईपी के लिए नहीं होगा कोई प्रोटोकॉल
- 1 रुपये का इनाम पड़ा भारी: शराब तस्करी का शातिर माफिया सरेंडर करने खुद पहुंचा थाने, एक महीने से था फरार
- T20 World Cup 2026: भारत से मैच नहीं खेला तो पाकिस्तान पर मंडरा सकता है आर्थिक संकट, ब्रॉडकास्टर्स ले सकते हैं ये बड़ा एक्शन, ICC रोक सकता है फंड
- जाजपुर ज़िले के जाखपुरा स्टेशन के पास पटरी से उतरी चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस


