Rajasthan News: खाद्य विभाग ने बुधवार को मिलावटी सॉस बनाने की फैक्ट्री पर कार्रवाई की। शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत बुधवार को केसर नगर, खो नागोरियान स्थित सॉस और मेयोनीज बनाने वाली फैक्ट्री मैसर्स श्याम फूड पर छापा मारा।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि फैक्ट्री में सॉस व मेयोनीज बनाने में कई अनियमितताएं मिली है। मेयोनीज स्टार्च के घोल से बनाया जा रहा था, जबकि मेयोनीज के लेबल के अनुसार स्टार्च काम में ही नहीं लिया जाना चाहिए। मेयोनीज में सफेदी लाने के लिए टाइटेनियम डाइऑक्साइड काम लिया जा रहा था, जिसका लेबल पर उल्लेख नहीं था।
फर्म मालिक लवनीश कर्मचंदानी ने बताया कि इस फैक्ट्री में तैयार मेयोनीज ज्यादातर फूड स्टॉल को सप्लाई किया जाता है। मौके से मेयोनीज का सैंपल लिया गया है। लगभग 1250 किलो स्टार्च घोल में मच्छर, मक्खियां पड़े थे, जिसे टीम ने नष्ट कराया और 100 लीटर मेयोनीज जब्त किया है।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने केशव नगर, खो नागोरियान स्थित सॉस और मेयोनीज निर्माण करने वाली फैक्ट्री मैसर्स श्री श्याम फूड पर निरीक्षण किया। यहां सॉस एवं मेयोनीज निर्माण में कई अनियमितताएँ पाई गईं।
मेयोनीज स्टार्च के घोल से बनाया जा रहा था, जबकि मेयोनीज के लेबल के अनुसार स्टार्च का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। मेयोनीज में सफेदी लाने के लिए टाइटेनियम डाइऑक्साइड का उपयोग किया जा रहा था, जिसका लेबल पर उल्लेख नहीं था। एफएसएस एक्ट के अनुसार मेयोनीज में टाइटेनियम डाइऑक्साइड मिलाया नहीं जा सकता।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
