चंडीगढ़। पंजाब में लगातार हो रही बारिश ने कई मुसीबत खड़ी कर दी है। चंडीगढ़ मनाली फोर लेन के पास लैंडस्लाइड होने की खबर सामने आई है। इसके बाद से पंजाब से हिमाचल जाने वाले रास्ते बंद हो गए हैं। हिमाचल और पंजाब को जोड़ने वाले स्थान में लगातार बारिश हो रही है यही कारण है कि अब जमीन धसकने और लैंडस्लाइड जैसी घटना होने की खबरे बहुत अधिक आ रही हैं। बीते दिन भी कई स्थानों में लेंस लाइडिंग हुई थी। जगह-जगह लैंडस्लाइड से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ मनाली फोरलेन 4 मील के पास लैंडस्लाइड हुई है, जिसे वाहनों के लिए रास्ता बंद कर दिया है।
बताया जा रहा है कि बारिश के कारण राज्य भर की करीब 357 सड़के बंद कर दी गई है, क्योंकि इससे पहले सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां भी चपेट में आ गई, जिस कारण भारी नुक्सान हुआ है, साथ ही मंडी में भारी बारिश से टिकैन सब तहसील के सभी शिक्षण स्थानों में छुट्टी कर दी गई है।
- मुझसे बेवफाई करेगी… प्रेमी ने प्रेमिका का किया कत्ल, रील्स बनाने के नाम पर गन्ने के खेत में बुलाया था
- बारामती उपचुनाव में नया मोड़: कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने कहा- अजित पवार केस में FIR दर्ज हो तो वापस ले लेंगे अपनी उम्मीदवारी
- भूत भगाने के नाम पर हैवानियत! महिला के साथ बेरहमी की सारी हदें पार, अंधविश्वास में डूबी सोच ने किया लहूलुहान
- दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट तोड़कर अंदर घुसी कार ; स्पीकर ऑफिस के पास ड्राइवर गुलदस्ता रख फरार हुआ
- वैशाख माह में जल दान का विशेष महत्व, ये होता है इसका फायदा …

