लुधियाना। पंजाब में छात्रों की सेहत को लेकर बेहद सजगता बरती जा रही है। पंजाब स्टेट मिड-डे मील सोसाइटी ने पी.एम. पोषण योजना के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में परोसे जाने वाले मिड-डे मील के लिए अगस्त 2025 का नया साप्ताहिक मेनू जारी किया है। यह मेनू 1 अगस्त से 31 अगस्त तक लागू रहेगा। नए मेनू में बच्चों को पोषक आहार देने की कोशिश की जा रही है।
उसके लिए खाने में राजमा, चना, हरी सब्जी दिया जा रहा है। निर्देशों के अनुसार सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (सेकेंडरी व एलीमेंट्री) को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों को भोजन मिड-डे मील इंचार्ज की निगरानी में कतारबद्ध बैठाकर ही परोसा जाए और यह मेनू सख्ती से लागू किया जाए। यह भी निर्देशित किया गया है कि यदि किसी स्कूल में निर्धारित मेनू का पालन नहीं होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रमुख की होगी। इसके साथ ही जारी सर्कुलर में ‘अतिथि भोजन’ की पहल को भी प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके तहत ग्राम सरपंच, सामाजिक भद्रजन और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से अपील की गई है कि वे विशेष अवसरों, पर्वों पर विद्यार्थियों के लिए विशेष पकवान, फल अथवा मिठाई जैसी वस्तुएं मिड-डे मील में सहयोग स्वरूप प्रदान करें।
अगस्त के लिए मेनू
- सोमवार: दाल और रोटी,
- मंगलवार: राजमा, चावल और खीर,
- बुधवार: काले/सफेद चने (आलू मिलाकर) और पूरी/रोटी,
- वीरवार: कढ़ी (आलू व प्याज के पकौड़ों सहित) और चावल,
- शुक्रवार: मौसमी सब्ज़ी और रोटी,
- शनिवार: साबुत माह की दाल, चावल और मौसमी फल।
- दर्दनाक हादसा: खुली नाली में गिरकर युवक की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- गर्भवती पत्नी, पिता की नाराजगी और ₹20 लाख की चोरी… पंचकूला में युवक की पूरी कहानी आई सामने
- गया में स्प्रे छिड़ककर झारखंड पुलिस के अधिकारी के घर को बनाया निशाना, 12 लाख की चोरी!
- खेतों में बिछ गई किसानों की मेहनत, अरनब तूफान ने उजाड़ी धान की फसल
- चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत, सीएम साय ने फसल क्षति का सर्वे कर शीघ्र मुआवजा देने का दिया निर्देश

