लुधियाना। पंजाब में छात्रों की सेहत को लेकर बेहद सजगता बरती जा रही है। पंजाब स्टेट मिड-डे मील सोसाइटी ने पी.एम. पोषण योजना के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में परोसे जाने वाले मिड-डे मील के लिए अगस्त 2025 का नया साप्ताहिक मेनू जारी किया है। यह मेनू 1 अगस्त से 31 अगस्त तक लागू रहेगा। नए मेनू में बच्चों को पोषक आहार देने की कोशिश की जा रही है।
उसके लिए खाने में राजमा, चना, हरी सब्जी दिया जा रहा है। निर्देशों के अनुसार सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (सेकेंडरी व एलीमेंट्री) को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों को भोजन मिड-डे मील इंचार्ज की निगरानी में कतारबद्ध बैठाकर ही परोसा जाए और यह मेनू सख्ती से लागू किया जाए। यह भी निर्देशित किया गया है कि यदि किसी स्कूल में निर्धारित मेनू का पालन नहीं होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रमुख की होगी। इसके साथ ही जारी सर्कुलर में ‘अतिथि भोजन’ की पहल को भी प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके तहत ग्राम सरपंच, सामाजिक भद्रजन और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से अपील की गई है कि वे विशेष अवसरों, पर्वों पर विद्यार्थियों के लिए विशेष पकवान, फल अथवा मिठाई जैसी वस्तुएं मिड-डे मील में सहयोग स्वरूप प्रदान करें।
अगस्त के लिए मेनू
- सोमवार: दाल और रोटी,
- मंगलवार: राजमा, चावल और खीर,
- बुधवार: काले/सफेद चने (आलू मिलाकर) और पूरी/रोटी,
- वीरवार: कढ़ी (आलू व प्याज के पकौड़ों सहित) और चावल,
- शुक्रवार: मौसमी सब्ज़ी और रोटी,
- शनिवार: साबुत माह की दाल, चावल और मौसमी फल।
- बहुचर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा अदालती फैसला, भाई, पिता समेत सभी 22 आरोपी दोषमुक्त करार
- गौ तस्करी का भंडाफोड़, दो पिकअप वैन से 16 गाय और 11 बछड़े बरामद, चालक फरार
- राहुल गांधी की जेबी कांग्रेस एंड कंपनी की… केशव मौर्य ने ‘जन महाभियोग’ बैठक को राजनीतिक नौटंकी बताते हुए साधा निशाना, दिया बड़ा बयान
- रांची में राहुल दुबे गैंग का खौफ : फेसबुक पर धमकी के बाद कोयला कारोबारी के घर बरसाईं गोलियां, सुबह 3:30 बजे गूंजा गोलियों का शोर
- खेत से युवती का अर्धनग्न शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

