Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार, 31 जुलाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान बूंदी, सिरोही और खैरथल तिजारा में रिश्वत लेते अधिकारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

बूंदी में SDM ऑफिस में रिश्वतखोरी
ACB की पहली कार्रवाई बूंदी के SDM ऑफिस में हुई, जहां एक रीडर और संविदाकर्मी को 35,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। दूसरी कार्रवाई सिरोही में की गई, जहां नगर पालिका के स्टोर इंचार्ज को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। तीसरी कार्रवाई खैरथल तिजारा के पालपुर गांव में हुई, जहां ग्राम विकास अधिकारी (VDO) हिमांशु गुप्ता को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। यह मामला प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ा है।
60,000 रुपये की किस्त के लिए रिश्वत की मांग
ACB की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि भिवाड़ी चौकी को शिकायत मिली थी कि पालपुर गांव के एक परिवादी ने 2017 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए आवेदन किया था, जो 2023 में स्वीकृत हुआ। परिवादी को दो किस्तों में 15,000 और 45,000 रुपये मिल चुके थे, और उसने मकान का निर्माण भी पूरा कर लिया था। तीसरी किस्त 60,000 रुपये की राशि स्वीकृत होने के बावजूद, VDO हिमांशु गुप्ता ने 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की और परिवादी को परेशान किया।
जाल बिछाकर VDO को दबोचा
शिकायत के बाद ACB ने सत्यापन करवाया और ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान हिमांशु गुप्ता को 7,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। वर्तमान में उससे पूछताछ की जा रही है, और उसके अन्य ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी चल रही है। ACB की इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
पढ़ें ये खबरें
- Raipur News : आक्रोश रैली के कारण रहेगी ट्रैफिक जाम की स्थिति, राजधानी के इन मार्गों पर जाने से बचें, निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
- अमेरिका-ईरान युद्ध फिर शुरू! यूएस आर्मी ने चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा किया, भड़के तेहरान ने कहा- करारा जवाब देंगे
- यूपी में भीषण गर्मी का कहर! 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
- CG Weather Update : भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, कुछ इलाकों में ग्रीष्म लहर से हल्की राहत के आसार, बारिश और अंधड़ की संभावना
- MP Morning News: ग्वालियर-मुरैना और लखनऊ दौरे पर सीएम डॉ मोहन, बीजेपी की जनआक्रोश रैली, कांग्रेस का सत्याग्रह, एमपी में सभी 3553 शराब दुकान नीलाम, निगम-मंडल नहीं बनेगा
