Rajasthan News: जयपुर. प्रताप नगर थाना इलाके स्थित सिगमा बार में शनिवार देर रात बिलिंग को लेकर विवाद हो गया। सिरोली निवासी दो युवकों ने दो बाउंसरों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया।

संचालक ने उनका पीछा किया रिंग रोड पर उनसे झगड़ा भी हुआ। विवाद के बाद संचालक की ओर से पुलिस कंट्रोल रूम को 70 हजार रुपए लूटने और फायरिंग की सूचना दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो मामला लूट का न होकर आपसी विवाद का निकला।
थानाधिकारी मनोज बेरवाल के मुताबिक बार के बाउंसर बंटी जाट की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि उसके साथ कवि शर्मा भी था। सिरौली निवासी मधुसूदन, एकेमीणा, माधव मीणा अन्य साथियों के साथ एसयूवी से सिगमा बार में पार्टी के लिए आए थे। बार के बाउंसर प्रदीप से उनका झगड़ा हो गया।
झगड़े के बाद मधुसूदन और एके मीणा अपनी गाड़ियों से फरार हो गए। इस दौरान बंटी जाट और कवि शर्मा ने उन्हें रोका तो वे टक्कर मार कर भाग गए। इधर बार संचालक ने भी कार से बदमाशों का पीछा किया। उन्हें रिंग रोड पर जा कर पकड़ा लिया गया। इस दौरान भी उनमें विवाद हुआ।
पढ़ें ये खबरें
- चुनाव से पहले प.बंगाल के राज्यपाल का इस्तीफा: ममता का दावा- RN रवि नए राज्यपाल; लद्दाख के LG कवींद्र गुप्ता के भी पद छोड़ने की खबर
- IND vs ENG T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final: भारत ने इंग्लैंड को दिया 254 रन का लक्ष्य, शतक से चूके संजू सैमसन, विल जैक्स और आदिल रशीद ने झटके 2-2 विकेट
- मुंहबोली भांजी से प्रेम प्रसंग में युवक ने दी जान, खेत में पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
- IND vs ENG Semifinal: 7 छक्के 8 चौके…वानखेड़े में आया संजू के नाम का तूफान, शतक से चूके लेकिन बना गए विराट कोहली जैसा महारिकॉर्ड
- यूपी में दबंगों के हौसले बुलंद! धारदार हथियार से युवक पर किया हमला, हालत गंभीर
