Rajasthan News: जयपुर. प्रताप नगर थाना इलाके स्थित सिगमा बार में शनिवार देर रात बिलिंग को लेकर विवाद हो गया। सिरोली निवासी दो युवकों ने दो बाउंसरों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया।

संचालक ने उनका पीछा किया रिंग रोड पर उनसे झगड़ा भी हुआ। विवाद के बाद संचालक की ओर से पुलिस कंट्रोल रूम को 70 हजार रुपए लूटने और फायरिंग की सूचना दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो मामला लूट का न होकर आपसी विवाद का निकला।
थानाधिकारी मनोज बेरवाल के मुताबिक बार के बाउंसर बंटी जाट की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि उसके साथ कवि शर्मा भी था। सिरौली निवासी मधुसूदन, एकेमीणा, माधव मीणा अन्य साथियों के साथ एसयूवी से सिगमा बार में पार्टी के लिए आए थे। बार के बाउंसर प्रदीप से उनका झगड़ा हो गया।
झगड़े के बाद मधुसूदन और एके मीणा अपनी गाड़ियों से फरार हो गए। इस दौरान बंटी जाट और कवि शर्मा ने उन्हें रोका तो वे टक्कर मार कर भाग गए। इधर बार संचालक ने भी कार से बदमाशों का पीछा किया। उन्हें रिंग रोड पर जा कर पकड़ा लिया गया। इस दौरान भी उनमें विवाद हुआ।
पढ़ें ये खबरें
- बड़वानी में दो जगह होगा रावण दहन: 45 फीट के रावण से देंगे सामाजिक संदेश, डीजे, दहेज और दारू की बुराइयों पर रहेगी थीम
- Haryana Top News : सरकारी नौकरियों पर दुष्यंत चौटाला ने सरकार से मांगा हिसाब, राखीगढ़ी महोत्सव शुरू, करोड़ों के अवैध पटाखे बरामद, बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा नया विकल्प समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- एक अनोखी रामलीला… 64 साल की परंपरा में पहली बार महिलाओं ने संभाला मंच, सर्री में नारी शक्ति ने रचा इतिहास
- बड़ी खबर: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर कड़ी सुरक्षा, जानें मामला
- टोल टैक्स से राहत या एनएच-20 पर नई मुसीबत? भागन बिगहा सर्विस लेन से उठे बड़े सवाल
