फिरोजपुर : रक्षा बंधन के पावन अवसर पर भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों और फिरोजपुर पुलिस को स्कूली बच्चों और महिलाओं ने राखी बांधकर इस त्योहार को यादगार बनाया। फिरोजपुर में स्कूली बच्चों ने बीएसएफ जवानों, एसएसपी फिरोजपुर भुपिंदर सिंह और पुलिस कर्मियों को राखी बांधी और मिठाइयां खिलाईं। इस मौके पर सीमा पर तैनात सैनिकों ने भी रक्षा बंधन का उत्साहपूर्वक उत्सव मनाया।

फिरोजपुर के एसएसपी भुपिंदर सिंह सिद्धू ने इस अनुभव को खास बताते हुए कहा, “यह बहुत अच्छा लगा कि बच्चों ने रक्षा बंधन के मौके पर मुझे और मेरे पूरे स्टाफ को राखी बांधी। हम यह भरोसा दिलाते हैं कि बच्चों, लड़कियों और महिलाओं की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।” वहीं, बीएसएफ की एक महिला जवान ने कहा, “हम अपने घरों से दूर हैं, लेकिन आज बच्चों ने हमें इस दूरी का अहसास नहीं होने दिया।”
स्कूली बच्चों और महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करने वाले बीएसएफ जवानों को राखी बांधी और उनके लंबे जीवन की कामना की। इस दौरान भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत करने वाली राखियां जवानों और पुलिस कर्मियों के कलाई पर सजीं।
- हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक संजय पाठक को किया तलब, 21 अप्रैल को हाजिर होने का दिया आदेश, अवैध खनन केस में जज को किया था फोन
- नाम बदला, हालात नहीं… मनरेगा में बदहाली बरकरार, महिला मेटों का फूटा गुस्सा
- CG Cyber Fraud : APK फाइल भेजकर मोबाइल किया हैक, फिर खाते से उड़ा दिए 9,00,000 लाख रुपए, UP से शातिर आरोपी गिरफ्तार
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव खारिज, पद से हटाने के लिए 193 सांसदों ने किए थे साइन ; जारी रहेगा कार्यकाल
- ‘बिहार में रेखा गुप्ता और मोहन यादव जैसे लोगों को खोज रही भाजपा’, जानें राजद नेता ने क्यों कही ये बात?
