फिरोजपुर : रक्षा बंधन के पावन अवसर पर भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों और फिरोजपुर पुलिस को स्कूली बच्चों और महिलाओं ने राखी बांधकर इस त्योहार को यादगार बनाया। फिरोजपुर में स्कूली बच्चों ने बीएसएफ जवानों, एसएसपी फिरोजपुर भुपिंदर सिंह और पुलिस कर्मियों को राखी बांधी और मिठाइयां खिलाईं। इस मौके पर सीमा पर तैनात सैनिकों ने भी रक्षा बंधन का उत्साहपूर्वक उत्सव मनाया।

फिरोजपुर के एसएसपी भुपिंदर सिंह सिद्धू ने इस अनुभव को खास बताते हुए कहा, “यह बहुत अच्छा लगा कि बच्चों ने रक्षा बंधन के मौके पर मुझे और मेरे पूरे स्टाफ को राखी बांधी। हम यह भरोसा दिलाते हैं कि बच्चों, लड़कियों और महिलाओं की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।” वहीं, बीएसएफ की एक महिला जवान ने कहा, “हम अपने घरों से दूर हैं, लेकिन आज बच्चों ने हमें इस दूरी का अहसास नहीं होने दिया।”
स्कूली बच्चों और महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करने वाले बीएसएफ जवानों को राखी बांधी और उनके लंबे जीवन की कामना की। इस दौरान भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत करने वाली राखियां जवानों और पुलिस कर्मियों के कलाई पर सजीं।
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
- मध्य प्रदेश में रावण का दहन: इंदौर में मेरठ की मुस्कान-साहिल तो अशोकनगर में UGC का पुतला, सतना में रावण की हुई पूजा!
