Rajasthan Politics: राजस्थान में ‘वोट चोरी’ को लेकर सियासी घमासान और तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से शपथ पत्र मांगने के चुनाव आयोग के कदम को पूरी तरह मूर्खतापूर्ण और बेतुका बताया है।

गौरतलब है कि हाल ही में राहुल गांधी ने संसद में दावा किया था कि देशभर में मतदाता सूची में गड़बड़ी की जा रही है और करोड़ों वोट चोरी हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास इसके ठोस सबूत मौजूद हैं। इसके जवाब में चुनाव आयोग ने राहुल को पत्र लिखकर या तो अपने आरोप के समर्थन में शपथ पत्र देने या फिर “झूठे आरोप” लगाने के लिए देश से सार्वजनिक माफी मांगने को कहा।
गहलोत ने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा राहुल गांधी ने सारे तथ्य और सबूत जनता के सामने रख दिए हैं। पूरा देश देख चुका है कि मतदाता सूची में हेरफेर के जरिए वोट चोरी हो रही है। यह ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के लोकतांत्रिक सिद्धांत पर सीधा हमला है। आयोग की यह मांग सिर्फ अपनी इज्जत बचाने का प्रयास लगती है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने निर्वाचन आयोग से पारदर्शिता दिखाने की अपील करते हुए कहा कि डिजिटल मतदाता सूची को तुरंत सार्वजनिक किया जाए, ताकि राजनीतिक दल और आम जनता उसका खुद ऑडिट कर सकें। उन्होंने कहा कि साफ-सुथरी और निष्पक्ष मतदाता सूची स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की बुनियादी शर्त है।
गहलोत ने राहुल गांधी के इस अभियान का समर्थन करते हुए जनता से जुड़ने की अपील भी की यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस या राहुल गांधी की नहीं है, बल्कि हर उस नागरिक की है जो लोकतंत्र में विश्वास करता है। आइए, मिलकर इस मांग को मजबूत करें।
पढ़ें ये खबरें
- अवैध प्रेम प्रसंग में नाराज भाभी बौखलाई, देवर के चाय में जहर डालकर पिलाई
- शिवरीनारायण मेले में हादसा : झूला संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, आकाश झूला टूटने से 6 लोग हुए थे घायल
- कर्ज से जल्द छुटकारा पाने जंगल में खोली फैक्ट्री! अशोकनगर में साढ़े तीन किलो एमपी ड्रग्स-45 KG केमिकल और हथियार जब्त, दो गिरफ्तार…
- सांसद राजीव शुक्ला ने LWE पर राज्यसभा में दिया बड़ा बयान, कहा- नक्सली तो खत्म हो रहे, नक्सलवाद भी खत्म करना है…
- मां के प्रेमी की टॉर्चर से तंग आकर नाबालिग बेटी ने किया सुसाइड: तेजाब पीकर दी जान, फरार आरोपी की ऐसे हुई गिरफ्तारी

