कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मां के प्रेमी के द्वारा प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर एक नाबालिग ने तेजाब पीकर अपनी जान दे दी थी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मानपुर स्थित मल्टी में 21 सितबंर 2025 की है। पुलिस ने मृतका के मरणाशन्न बयान और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
READ MORE: ‘हमारे पति-पत्नी भाग गए’, SP ऑफिस पहुंचे महिला और पुरुष ने लगाई गुहार, अदला-बदली का मामला जान चौंक गए अफसर
दरअसल ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र मानपुर मल्टी निवासी 15 वर्षीय सोनम जाटव की 21 सितबंर 2025 को तबीयत खराब हो गई थी। उसकी हालत बिगडऩे लगी तो परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसने तेजाब पी लिया हैं। इसका पता चलते ही पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और नाबालिग से पूछताछ कर बयान लिए तो पता चला कि हसनपुरा बिजौली निवासी अनिल जाटव द्वारा प्रताड़ित करना और मारपीट से तंग आकर उसने तेजाब पिया था।
READ MORE: तांत्रिक के साथ चली गई थी पत्नी, इधर तलाशता रहा पति, पुलिस ने किया बरामद
बयान देने के बाद उपचार के दौरान सोनम ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच के बाद आरोपी अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में बिजौली पहुंची तो आरोपी वहां से गायब मिला। पुलिस वापस लौट रही थी कि तभी पता चला कि आरोपी टीपी नगर में है। इसका पता चलते ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक मृतका की मां का विवाह छिंदवाड़ा निवासी एक युवक के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे होने के बाद मां ने उसे छोड़ दिया और अनिल जाटव से प्रेम प्रसंग होने पर उसके साथ रह रही थी।

