अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल (बागी) का चुनाव इजलास आज बुर्ज अकाली फूला सिंह में हुआ। जहां नए अध्यक्ष का चुनाव हो गया है। अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को शिरोमणि अकाली दल (बागी गुट) का नया अध्यक्ष चुना गया है। कई नामों की चर्चा के बीच नए अध्यक्ष के रूप में हरप्रीत सिंह के नाम की घोषणा कर दी गई है।
आपको बता दें कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह के अलावा बीबी सतवंत कौर के नाम पर भी मुहर लग गई है। बीबी सतवंत कौर को पंथक परिषद का अध्यक्ष चुना गया है, जबकि ज्ञानी हरप्रीत सिंह अध्यक्ष होंगे। आपको बता दें कि कल से ही उनके नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, जो आज सच साबित हुई।

गौरतलब है कि 2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब की फसील से गठित 7 सदस्यीय भर्ती कमेटी के पांच सक्रिय सदस्यों ने भर्ती अभियान शुरू किया था। इसके बाद डेलीगेट्स का चुनाव किया गया। इस चुनाव के साथ ही शिरोमणि अकाली दल (बागी) की नई लीडरशिप तय हो गई है।
- शर्मनाक: यूपी की महिला डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप, विरोध करने पर पीटा, ऑर्केस्ट्रा संचालक समेत 3 गिरफ्तार
- लुधियाना : दो लाख में महिला बेच रही थी नवजात शिशु, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा
- दिल्ली में हर जमीन का आधार कार्ड: रेखा गुप्ता सरकार ने लॉन्च किया यूनिक लैंड आइडेंटिफिकेशन नंबर
- बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत से टूटे माता-पिता : महाशिवरात्रि पर दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट और वीडियो बरामद
- जुआड़ी मैनेजर ! बैंक के मैनेजर ने ग्राहकों का 3 किलो सोना पर किया हाथ साफ, फिर उसे 4 करोड़ रुपये में बेचकर पैसे जुए में उड़ाए ; गिरफ्तार


