अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल (बागी) का चुनाव इजलास आज बुर्ज अकाली फूला सिंह में हुआ। जहां नए अध्यक्ष का चुनाव हो गया है। अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को शिरोमणि अकाली दल (बागी गुट) का नया अध्यक्ष चुना गया है। कई नामों की चर्चा के बीच नए अध्यक्ष के रूप में हरप्रीत सिंह के नाम की घोषणा कर दी गई है।
आपको बता दें कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह के अलावा बीबी सतवंत कौर के नाम पर भी मुहर लग गई है। बीबी सतवंत कौर को पंथक परिषद का अध्यक्ष चुना गया है, जबकि ज्ञानी हरप्रीत सिंह अध्यक्ष होंगे। आपको बता दें कि कल से ही उनके नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, जो आज सच साबित हुई।

गौरतलब है कि 2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब की फसील से गठित 7 सदस्यीय भर्ती कमेटी के पांच सक्रिय सदस्यों ने भर्ती अभियान शुरू किया था। इसके बाद डेलीगेट्स का चुनाव किया गया। इस चुनाव के साथ ही शिरोमणि अकाली दल (बागी) की नई लीडरशिप तय हो गई है।
- हरियाणा में गुलाबी ठंड की दस्तक, दिन में गर्मी तो सुबह-शाम चलने लगी ठंडी हवा
- MP Morning News: CM मोहन के अहम कार्यक्रम, दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा तोहफा और HC की सुनवाई; पढ़ें बड़ी खबरें
- यूपी में मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर, कई जिले बाढ़ प्रभावित, फिर बरसेंगे बदरा
- CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में दिखेगा नए वेदर सिस्टम का असर! भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना
- बिहार में कमजोर पड़ा मानसून, आज 9 जिलों में हल्की बारिश के आसार, 24 सितंबर से बदलेगा मौसम



