Rajasthan News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर मण्डल के खातीपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के कारण जोधपुर मण्डल पर चलने वाली तीन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा, जिससे ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने यह जानकारी दी।

गाड़ी संया 15014 काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस 13 सितंबर को काठगोदाम से रवाना होगी। वह अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी और रास्ते में नारनौल, नीमकाथाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संया 14661 बाड़मेर-जमूतवी शालीमार एक्सप्रेस 14 सितंबर को बाड़मेर से रवाना होगी। वह अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-जयपुर -रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी व रास्ते के रींगस,श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल व अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संया 14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस 13 सितंबर को वाराणसी सिटी से रवाना होगी। वह अपने निर्धारित मार्ग भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भरतपुर-सवाई माधोपुर-जयपुर होकर संचालित होगी व रास्ते के बयाना,गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर व दुर्गापुरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
पढ़ें ये खबरें
- अवैध प्रेम प्रसंग में नाराज भाभी बौखलाई, देवर के चाय में जहर डालकर पिलाई
- शिवरीनारायण मेले में हादसा : झूला संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, आकाश झूला टूटने से 6 लोग हुए थे घायल
- कर्ज से जल्द छुटकारा पाने जंगल में खोली फैक्ट्री! अशोकनगर में साढ़े तीन किलो एमपी ड्रग्स-45 KG केमिकल और हथियार जब्त, दो गिरफ्तार…
- सांसद राजीव शुक्ला ने LWE पर राज्यसभा में दिया बड़ा बयान, कहा- नक्सली तो खत्म हो रहे, नक्सलवाद भी खत्म करना है…
- मां के प्रेमी की टॉर्चर से तंग आकर नाबालिग बेटी ने किया सुसाइड: तेजाब पीकर दी जान, फरार आरोपी की ऐसे हुई गिरफ्तारी


