पंजाब में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है. इस बार बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने और तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है। लोगों को इस मौसम में घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में बारिश के साथ-साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इस जिले में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 19 अगस्त को जिला गुरदासपुर और होशियारपुर जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसी तरह अमृतसर, कपूरथला और पठानकोट में भी माध्यम बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, 20 और 21 अगस्त को जिला पठानकोट और होशियारपुर में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। 22 अगस्त की अगर बात करे तो एक बार फिर पठानकोट और होशियारपुर में भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन इलाकों में जहां जलभराव और भूस्खलन जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
- कनाडा में बुजुर्ग भारतीय पर नस्लीय हमला, कैनेडियन युवक ने धक्के मारे, बोला- तुम मेरे देश में क्या कर रहे हो?
- दिल्ली मॉर्निंग ब्रीफ: राघव चड्ढा- आप के दो तिहाई सांसद भी बीजेपी में होंगे शामिल, पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग पर अरविंद केजरीवाल का बयान
- MP Morning News: स्कूलों में अगले शिक्षा सत्र से विद्यार्थियों को मिलेगा सांची दूध, भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम, महिला आरक्षण पर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस
- पुरानी रंजिश ने ली एक और जान, सरोज पासवान हत्याकांड के आरोपी को गोलियों से भूना
- CG Weather Today : प्रदेशवासियों को झुलसाएगी गर्मी, रायपुर में आज हीटवेव की संभावना

