पंजाब में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है. इस बार बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने और तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है। लोगों को इस मौसम में घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में बारिश के साथ-साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इस जिले में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 19 अगस्त को जिला गुरदासपुर और होशियारपुर जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसी तरह अमृतसर, कपूरथला और पठानकोट में भी माध्यम बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, 20 और 21 अगस्त को जिला पठानकोट और होशियारपुर में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। 22 अगस्त की अगर बात करे तो एक बार फिर पठानकोट और होशियारपुर में भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन इलाकों में जहां जलभराव और भूस्खलन जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
- असदुद्दीन ओवैसी ने नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया, बड़ा दावा करते हुए अपने पांच विधायकों का दिलचस्प किस्सा सुनाया
- गांधी संग्रहालय की दीवार पर आपत्तिजनक और भड़काऊ नारे लिखे जाने से तनाव, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
- ‘कांग्रेस ने विकास में नंबर-1 बनाया, भाजपा ने कर्ज और बेरोजगारी में’, हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना
- महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा: डायल-112 वाहन की छत पर चढ़कर किया हंगामा, बस का कांच भी फोड़ा
- IIT बॉम्बे के डायरेक्टर छात्रों के 18 सूत्रीय मांगों पर किया साइन, प्रोफेसर पर SC-ST ऐक्ट में दर्ज हुआ मामला



