Rajasthan News: कहावत है, “जाको राखे साईयां, मार सके ना कोय,” और यह बांसवाड़ा में सच साबित हुई। भारी बारिश के कारण जिला कलेक्टर द्वारा घोषित सरकारी छुट्टी ने पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल के बच्चों की जान बचा ली। शनिवार सुबह खांदू कॉलोनी स्थित इस स्कूल का जर्जर हिस्सा अचानक ढह गया, लेकिन छुट्टी होने के कारण कोई छात्र मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

यह घटना हाल ही में झालावाड़ में हुई त्रासदी की याद दिलाती है, जहां स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत और 34 से अधिक के घायल होने की खबर थी। बांसवाड़ा में छुट्टी ने बच्चों को सुरक्षित रखा, लेकिन इस हादसे ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की लापरवाही को उजागर कर दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कूल भवन पिछले दो महीनों से जर्जर हालत में था और इसके गिरने की आशंका बनी हुई थी। इसके बावजूद, राज्य सरकार के जर्जर भवनों को गिराने के निर्देशों का पालन नहीं किया गया। हालांकि, क्षतिग्रस्त हिस्से में छात्रों का प्रवेश निषिद्ध था, लेकिन स्कूल परिसर में खतरा बरकरार था, जो बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर सवाल उठाता है।
पढ़ें ये खबरें
- उज्जैन में प्रसिद्ध टीवी कलाकर रुपाली गांगुली: महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में हुईं शामिल, कहा- महाकाल की कृपा से ही मिली हैं हर सफलता
- मन की बात: प्रधानमंत्री ने उठाया जल संचयन और मछुआरों का मुद्दा, भाजपा कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब
- पटियाला हाउस कोर्ट ने कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को जमानत दी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में NIA ने किया था गिरफ़्तार
- Big Breaking: मध्यप्रदेश में एल्डरमैन की नियुक्ति, नगर परिषद में 4-4 सदस्य मनोनीत, CM ने दी बधाई, देखें सूची
- Earth Hour के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाइटें बंद की सहभागिता, कहा- हम सभी को प्रकृति के प्रति…

