Rajasthan News: कहावत है, “जाको राखे साईयां, मार सके ना कोय,” और यह बांसवाड़ा में सच साबित हुई। भारी बारिश के कारण जिला कलेक्टर द्वारा घोषित सरकारी छुट्टी ने पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल के बच्चों की जान बचा ली। शनिवार सुबह खांदू कॉलोनी स्थित इस स्कूल का जर्जर हिस्सा अचानक ढह गया, लेकिन छुट्टी होने के कारण कोई छात्र मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

यह घटना हाल ही में झालावाड़ में हुई त्रासदी की याद दिलाती है, जहां स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत और 34 से अधिक के घायल होने की खबर थी। बांसवाड़ा में छुट्टी ने बच्चों को सुरक्षित रखा, लेकिन इस हादसे ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की लापरवाही को उजागर कर दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कूल भवन पिछले दो महीनों से जर्जर हालत में था और इसके गिरने की आशंका बनी हुई थी। इसके बावजूद, राज्य सरकार के जर्जर भवनों को गिराने के निर्देशों का पालन नहीं किया गया। हालांकि, क्षतिग्रस्त हिस्से में छात्रों का प्रवेश निषिद्ध था, लेकिन स्कूल परिसर में खतरा बरकरार था, जो बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर सवाल उठाता है।
पढ़ें ये खबरें
- 46 चौके और 7 छक्के… नाबाद 400 रन, रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 78 साल बाद हुआ ऐसा कारनामा
- JTET-2026 का एडमिट कार्ड जारी, 1 नवंबर को 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा; 4.40 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
- श्रीमंत झा ने जर्मनी पैरा-आर्मरेसलिंग कप 2026 में जीता एक रजत, एक कांस्य पदक, शहीद सैनिकों को समर्पित किया मेडल
- ग्वालियर ट्रक हादसे के घायलों से मिले CM डॉ. मोहन: जयारोग्य अस्पताल पहुंचकर जाना हाल-चाल; डॉक्टरों को दिए ये निर्देश
- IAS अधिकारी की फर्जी Facebook ID बनाने वाला शातिर गिरफ्तार, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की ठगी का आरोपी भी यूपी से पकड़ाया

