चंडीगढ़ : पंजाब और आस-पास के राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश अब मुसीबत का सबब बन रही है। पठानकोट और गुरदासपुर में बारिश के कारण हालात गंभीर हो गए हैं। पठानकोट के कोठे मवाल गांव में तेज बारिश के पानी के बहाव से एक घर ढह गया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
पठानकोट-कठुआ पुल को नुकसान, आवागमन प्रभावित
भारी बारिश के कारण पठानकोट-कठुआ पुल को नुकसान पहुंचा है। इस क्षेत्र में एक पुराना पुल भी बारिश के पानी के बहाव में ढह गया। पठानकोट-कठुआ पुल के नीचे पानी के तेज प्रवाह के कारण इसे सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया है। इससे इस रूट पर आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अब वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे सफर लंबा और कठिन हो गया है।
रेलवे पुल पर खतरा, वीडियो वायरल
पठानकोट में चक्की नदी पर बने रेलवे पुल की एक वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें दिख रहा है कि ट्रेन पुल से गुजर रही है, जबकि नीचे से मिट्टी खिसक रही है। भारी बारिश ने पठानकोट में आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

गुरदासपुर में बाढ़ जैसे हालात
गुरदासपुर में रावी, उझ और चक्की नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दीनानगर के मकौड़ा पत्तन में, जहां रावी और उझ नदियां मिलती हैं, स्थिति बेहद गंभीर है। पाकिस्तान सीमा से सटे सात गांवों- तूर, चेबे, मम्मी चक रंग, भरियाल, लसियान, झूंबर और कजला का संपर्क टूट गया है।
रणजीत सागर डैम से पानी छोड़ा गया
रणजीत सागर डैम का जलस्तर खतरे के निशान 527 मीटर के करीब पहुंच गया है। डैम प्रशासन ने रविवार शाम को एक स्पिलवे गेट खोला था, और आज सुबह से दो गेट खोलकर रावी नदी में करीब 33 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वर्तमान में पांच गेट बंद हैं, और डैम की चारों यूनिटों से बिजली उत्पादन किया जा रहा है।
- सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट को 3 जजों का पैनल गठित करने को कहा, बोला- “अगर स्टेट मशीनरी फेल होती है, तो हम देखते है”
- MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक, नए सूचना आयुक्त लेंगे शपथ, विधानसभा की नवगठित समितियों की पहली मीटिंग, इंदौर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भोपाल में समाजवादी पार्टी के बैठक, शाजापुर में बिजली रहेगी गुल
- National Morning News Brief: तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा; मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज; ईरान को एक और बड़ा झटका, मारे गए IRGC इंटेलिजेंस चीफ; पीएम मोदी बोले -पार्टी हमारे लिए मां की तरह; अडानी के खिलाफ वेदांता सुप्रीम कोर्ट पहुंची
- 07 April History : फ्रांस ने वेनिस के खिलाफ छेड़ा युद्ध, प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर और अभिनेता जितेंद्र का जन्म, विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन… जानिए आज के दिन की अहम घटनाएं
- दरोगा ने ले ली अपनी ही जान, 15 दिन पहले ही संभाली थी थाने की कमान, घटना को सुनकर परिजन भी हो गए हैरान
