Rajasthan News: केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार को गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गुरुग्राम-जयपुर खंड में 282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके तहत 9 एफओबी और चार फ्लाईओवर बनाए जाएंगे।

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गुरुग्राम और रेवाड़ी केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। दोनों जिले औद्योगिक और कारोबारी गतिविधियों के प्रमुख केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते यातायात दबाव, जाम और बरसात के दिनों में जलभराव जैसी समस्याएं लंबे समय से नागरिकों के सुगम आवागमन में बड़ी बाधा बन रही थी। इसके अतिरिक्त पैदल यात्रियों के लिए हाईवे को पार करना एक गंभीर चुनौती थी।
राव ने कहा कि नई परियोजनाएं जाम और दुर्घटनाओं से राहत देंगी। इस मौके पर मौजूद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि सर्विस रोड का चौड़ीकरण और नालियों का सुधार शामिल है। काम पूरा होने से सफर और सुरक्षित होगा।
पढ़ें ये खबरें
- Srinagar Airport: 2 अमेरिकी नागरिक लिए गए हिरासत में, चेकिंग में प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन मिलने से मचा हड़कंप
- बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन : रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
- KKR vs RR IPL 2026: राजस्थान ने कोलकाता को दिया 156 रन का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 46 रन, वरुण और कार्तिक ने झटके 3-3 विकेट
- उज्जैन में परशुराम जयंती की धूम: सीएम डॉ मोहन ने भगवान परशुराम का किया पूजन-अर्चन, 3 दिवसीय समारोह की हुई शुरुआत
- चना उपार्जन में ‘QR कोड’ का नवाचारः अब बोरी स्कैन करते ही खुलेगी किसान की कुंडली, हेराफेरी और भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक
