Rajasthan News: राजस्थान के टोंक से निकली यह तस्वीरें सरकारी सिस्टम की संवेदनहीनता पर बड़े सवाल खड़े करती हैं. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के एक गरीब दंपति की ढाई साल की बेटी रिया की टोंक के सआदत अस्पताल में मौत हो गई. इसके बाद जब वे शव को गांव ले जाने के लिए एंबुलेंस मांगने पहुंचे तो नियम व शर्तों का हवाला देकर अस्पताल प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए.

सीढ़ियों पर घंटों रोते रहे मां-बाप
अपनी मासूम बेटी का शव गोद में लिए मां-बाप अस्पताल की सीढ़ियों पर बैठकर फूट-फूटकर रोते रहे. उनकी एक ही गुहार थी किसी तरह उन्हें एंबुलेंस मिल जाए, लेकिन उनके पास किराया देने तक के पैसे नहीं थे.
लोगों ने संभाली जिम्मेदारी
जब अस्पताल से कोई मदद नहीं मिली तो स्थानीय लोग आगे आए. उन्होंने तुरंत चंदा इकट्ठा किया, अस्पताल के कुछ स्टाफ ने भी हाथ बढ़ाया और एंबुलेंस का किराया जुटाया. इतना ही नहीं, रास्ते के लिए भी दंपति को कुछ पैसे दिए गए ताकि वे अपनी बच्ची का शव सम्मान से गांव तक ले जा सकें.
पढ़ें ये खबरें
- सुधर जाओ या कार्रवाई के लिए तैयार रहो… सिंगरौली की सड़कों पर नहीं चलेगी मनमानी! आदर्श परिवहन मॉडल लागू
- Rajasthan Politics: गहलोत ने खोली सियासी फाइल: PM मोदी पर लगाया महिलाओं को भड़काने का आरोप, बोले- लोकतंत्र को रूस और चीन बनाने की तैयारी
- गर्मी में बेल का शरबत देता है प्राकृतिक ठंडक, जरूर करें इसका सेवन…
- बेटियों की हार में लोकतंत्र की जीत कैसे संभव है? नारी बिल पास नहीं होने पर CM रेखा गुप्ता, बोलीं – “लड़की हूं, लड़ सकती हूं, वाले इसका विरोध कर रहे
- सड़क की गुणवत्ता पर सवाल पूछना पड़ा भारीः सरपंच ने ग्रामीण को पत्थर लेकर दौड़ाया, वीडियो वायरल
