Rajasthan News: राजस्थान के टोंक से निकली यह तस्वीरें सरकारी सिस्टम की संवेदनहीनता पर बड़े सवाल खड़े करती हैं. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के एक गरीब दंपति की ढाई साल की बेटी रिया की टोंक के सआदत अस्पताल में मौत हो गई. इसके बाद जब वे शव को गांव ले जाने के लिए एंबुलेंस मांगने पहुंचे तो नियम व शर्तों का हवाला देकर अस्पताल प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए.

सीढ़ियों पर घंटों रोते रहे मां-बाप
अपनी मासूम बेटी का शव गोद में लिए मां-बाप अस्पताल की सीढ़ियों पर बैठकर फूट-फूटकर रोते रहे. उनकी एक ही गुहार थी किसी तरह उन्हें एंबुलेंस मिल जाए, लेकिन उनके पास किराया देने तक के पैसे नहीं थे.
लोगों ने संभाली जिम्मेदारी
जब अस्पताल से कोई मदद नहीं मिली तो स्थानीय लोग आगे आए. उन्होंने तुरंत चंदा इकट्ठा किया, अस्पताल के कुछ स्टाफ ने भी हाथ बढ़ाया और एंबुलेंस का किराया जुटाया. इतना ही नहीं, रास्ते के लिए भी दंपति को कुछ पैसे दिए गए ताकि वे अपनी बच्ची का शव सम्मान से गांव तक ले जा सकें.
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
