Rajasthan News: जयपुर सेंट्रल जेल में एक बार फिर तलाशी के दौरान मोबाइल फोन मिला है। यह लगातार तीसरे दिन तलाशी में दूसरी बार मोबाइल और सिम कार्ड बरामद हुआ है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि, जेल में मोबाइल फोन आखिर कैसे पहुंच रहा है। पुलिस ने बताया कि, इस संबंध में जेल प्रहरी गिर्राज प्रसाद निवासी लक्ष्मणगढ़, अलवर ने थाने में मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया गया कि, 26 जुलाई को दोपहर में जेल प्रशासन की ओर से नियमित तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बैरक नंबर दो के पास बने शौचालय के समीप लावारिस हालत में मोबाइल फोन मिला। फोन में सिम भी लगी हुई थी।
पुलिस जांच कर रही है कि यह मोबाइल जेल में कैसे पहुंचा और इसका इस्तेमाल कौन कर रहा था। आशंका है कि कोई कैदी इस फोन का उपयोग कर रहा था और तलाशी अभियान की भनक लगते ही पकड़े जाने के डर से उसने मोबाइल शौचालय के पास फेंक दिया।
पढ़ें ये खबरें
- पंजाब में लागू हो गया बेअदबी पर सख्त कानून, राज्यपाल ने बिल पर किए हस्ताक्षर, जानिए क्या है नियम…
- बीजेपी विधायक का बेटा थाने में तलब: पुलिस के सामने हाथ बांधे खड़े नजर आए दिनेश लोधी, अब भी MLA पुत्र का रसूख बरकरार
- PBKS vs LSG IPL 2026: आज शाम पंजाब किंग्स के सामने होगी लखनऊ के नवाबों की चुनौती, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- LPG संकट की मार : सूरत के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सैलाब से हालात हुए बेकाबू, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
- CG News: जंगली बिल्ली के काटने से महिला की मौत, झोलाछाप डॉक्टर के इलाज और झाड़फूक में फंसे रहे परिजन, एंटी-रेबिज लेने से पहले ही फैल चुका था वायरस

