Rajasthan News: जयपुर सेंट्रल जेल में एक बार फिर तलाशी के दौरान मोबाइल फोन मिला है। यह लगातार तीसरे दिन तलाशी में दूसरी बार मोबाइल और सिम कार्ड बरामद हुआ है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि, जेल में मोबाइल फोन आखिर कैसे पहुंच रहा है। पुलिस ने बताया कि, इस संबंध में जेल प्रहरी गिर्राज प्रसाद निवासी लक्ष्मणगढ़, अलवर ने थाने में मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया गया कि, 26 जुलाई को दोपहर में जेल प्रशासन की ओर से नियमित तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बैरक नंबर दो के पास बने शौचालय के समीप लावारिस हालत में मोबाइल फोन मिला। फोन में सिम भी लगी हुई थी।
पुलिस जांच कर रही है कि यह मोबाइल जेल में कैसे पहुंचा और इसका इस्तेमाल कौन कर रहा था। आशंका है कि कोई कैदी इस फोन का उपयोग कर रहा था और तलाशी अभियान की भनक लगते ही पकड़े जाने के डर से उसने मोबाइल शौचालय के पास फेंक दिया।
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

