चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में भी बारिश का कहर बरस रहा है। बीते दिन हो रही बारिश के कारण लोग त्रस्त हो गए हैं। चंडीगढ़ और मोहाली समेत आसपास के इलाकों में बीती रात से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते सुखना झील में पानी का स्तर फिर बढ़ गया। इस स्थिति को देखते हुए सुखना झील के दो फ्लड गेट तीन इंच तक खोले गए हैं।
झील का गेट खुलेन से बाद लोगों को सावधान रहने की अपील की गई। बता दें कि झील का जल स्तर 1162.40 फीट तक पहुंच गया था। जैसे ही झील का पानी 1163 फीट को पार करता है, फ्लड गेट खोल दिए जाते हैं। इसके कारण घग्गर नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है और यह खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

जीरकपुर के मुबारकपुर क्षेत्र में पानी काजवे से ऊपर बह रहा है, जिस वजह से इस सड़क को बंद कर दिया गया है और आसपास की कॉलोनियों को खाली कराया गया है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में सुबह 11 बजे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था और लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है।
- CG High Court : लव मैरिज पर दंपति को ऑनर किलिंग की धमकी, हाईकोर्ट ने एसपी को सुरक्षा देने के दिए निर्देश
- Bihar Crime: पहले बैंगन के लिए महिला की हत्या, अब कटहल चोरी के आरोप में युवक पर चाकू से हमला
- NHAI इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने मामले में मंत्री नितेश राणे दोषी करार, अदालत ने सुनाई जेल की सजा
- UP Weather Today: भीषण गर्मी के बीच मौसम ने ली करवट, इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट
- “केजरीवाल अराजकतावादी, अदालतों का कर रहे अपमान” — नायब सैनी का बड़ा हमला, INDIA गठबंधन पर भी साधा निशाना
