चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में भी बारिश का कहर बरस रहा है। बीते दिन हो रही बारिश के कारण लोग त्रस्त हो गए हैं। चंडीगढ़ और मोहाली समेत आसपास के इलाकों में बीती रात से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते सुखना झील में पानी का स्तर फिर बढ़ गया। इस स्थिति को देखते हुए सुखना झील के दो फ्लड गेट तीन इंच तक खोले गए हैं।
झील का गेट खुलेन से बाद लोगों को सावधान रहने की अपील की गई। बता दें कि झील का जल स्तर 1162.40 फीट तक पहुंच गया था। जैसे ही झील का पानी 1163 फीट को पार करता है, फ्लड गेट खोल दिए जाते हैं। इसके कारण घग्गर नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है और यह खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

जीरकपुर के मुबारकपुर क्षेत्र में पानी काजवे से ऊपर बह रहा है, जिस वजह से इस सड़क को बंद कर दिया गया है और आसपास की कॉलोनियों को खाली कराया गया है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में सुबह 11 बजे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था और लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है।
- छपरा में धूमधाम से हुआ दशानन का दहन, अहंकार रूपी रावण का हुआ अंत, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
- अमित शाह पहुंचे गुलजार सिंह के घर, 2-3 महीने में इंसाफ का दिया भरोसा; CBI जांच की उठी मांग
- SUV और KIA में जबरदस्त भिड़ंत, चकनाचूर हुईं दोनों गाड़ियां; दो की मौत, एक घायल
- जयपुर में बैठकर अमेरिका में ठगी का खेल, iPhone ठीक करने के बहाने फंसाते थे नागरिक; 10 गिरफ्तार
- Ritu Barala Case: जयपुर में जीरो FIR पर घिरी कांग्रेस? मदन राठौड़ ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा
