Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार (1 सितंबर) से शुरू हुआ, लेकिन पहले ही दिन विपक्ष ने सरकार पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सदन की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि झालावाड़ स्कूल हादसे में मारे गए मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि क्यों नहीं दी गई, जबकि उत्तराखंड और गुजरात हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई।

सरकार को घेरा, कहा- संवेदनहीन हो चुकी है
जूली ने आरोप लगाया कि सरकार की संवेदनाएं मर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सिस्टम की लापरवाही से जान गंवाने वाले बच्चों को सदन ने याद तक नहीं किया। “सरकार संवेदनहीन हो गई है, सरकार की आंखों का पानी सूख गया है,” उन्होंने कहा।
सदन के बाहर वोट चोरी का मुद्दा गरमाया
श्रद्धांजलि विवाद के साथ ही विपक्ष ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मुद्दा भी उठाया। जूली ने निर्वाचन आयोग पर बीजेपी का एजेंट बनने का आरोप लगाया और कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने वोट चोरी का मुद्दा उजागर किया है और अब राहुल गांधी इसके खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने वोट चोर लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की और विरोध जताया।
विधानसभा 3 सितंबर तक स्थगित
सदन की कार्यवाही दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद स्थगित कर दी गई। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने घोषणा की कि अब सदन 3 सितंबर तक नहीं बैठेगा।
पढ़ें ये खबरें
- दौर लग्जरी कारों का, लेकिन युवक ने देसी अंदाज में निकाली बैलगाड़ी वाली बारात, सादगी ने जीता सभी का दिल, देखें वायरल VIDEO
- अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बवालः दुकानदार ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, मचा हड़कंप, कोई जनहानि नहीं
- श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, भाड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु, मंत्रोच्चारण के बीच पूरा किया गया अनुष्ठान
- चायवाले पर अत्याचार करके लखनऊ सरकार… अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बोला तीखा हमला, जानिए ऐसा क्या बोल गए सपा सुप्रीमो?
- महिला आरक्षण बिल पर आमने-सामने सम्राट और तेजस्वी, सीएम ने गिनाए आंकड़े, विपक्ष पर लगाया धोखे का आरोप
