Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार (1 सितंबर) से शुरू हुआ, लेकिन पहले ही दिन विपक्ष ने सरकार पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सदन की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि झालावाड़ स्कूल हादसे में मारे गए मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि क्यों नहीं दी गई, जबकि उत्तराखंड और गुजरात हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई।

सरकार को घेरा, कहा- संवेदनहीन हो चुकी है
जूली ने आरोप लगाया कि सरकार की संवेदनाएं मर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सिस्टम की लापरवाही से जान गंवाने वाले बच्चों को सदन ने याद तक नहीं किया। “सरकार संवेदनहीन हो गई है, सरकार की आंखों का पानी सूख गया है,” उन्होंने कहा।
सदन के बाहर वोट चोरी का मुद्दा गरमाया
श्रद्धांजलि विवाद के साथ ही विपक्ष ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मुद्दा भी उठाया। जूली ने निर्वाचन आयोग पर बीजेपी का एजेंट बनने का आरोप लगाया और कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने वोट चोरी का मुद्दा उजागर किया है और अब राहुल गांधी इसके खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने वोट चोर लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की और विरोध जताया।
विधानसभा 3 सितंबर तक स्थगित
सदन की कार्यवाही दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद स्थगित कर दी गई। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने घोषणा की कि अब सदन 3 सितंबर तक नहीं बैठेगा।
पढ़ें ये खबरें
- Amazon Sale में OnePlus Nord 6 पर भारी छूट, 9,000mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले वाले फोन की कीमत हुई कम
- इंदौर में दशहरे पर जलेगी ‘नीले ड्रम वाली मुस्कान’ की शूर्पणखा! संस्था पौरुष का ऐलान, मेरठ हत्याकांड को लेकर अनोखा विरोध
- रावण दहन किस तारीख को होगा, जानें सही तारीख और शुभ समय
- Tata Sales Report September 2026: नेक्सॉन बनी देश की पसंदीदा SUV, पंच को मामूली अंतर से पछाड़ा
- RG Kar Case: संदीप घोष को जमानत पर सियासत तेज, BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य बोले- बेल का मतलब बेगुनाही नहीं
