चंडीगढ़। बारिश के कहर के बीच पंजाब के लिए और एक बुरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों को लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह खबर सामने आने के बाद अब सभी से सावधान रहने की अपील की जा रही है। सबसे ज्यादा पठानकोट और गुरदासपुर में बारिश का खतरा मंडरा रहा है, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन इलाकों में भीषण बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जिलों में तेज बारिश की संभावना है। जिस कारण इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लोगों से अपील भी की गई है कि वह बारिश के दौरान नदी-नालों के पास जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

चंडीगढ़ रेड अलर्ट पर, सुखना लेक के फ्लट गेट खोले
वहीं चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। लगातार बारिश होने के कारण सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है यही कारण है कि सुखना लेक के फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। इसके अलावा नगर निगम की टीमें भी अलर्ट मोड पर है। लगातार सभी इलाकों की निगरानी की जा रही है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है।
- SUV और KIA में जबरदस्त भिड़ंत, चकनाचूर हुईं दोनों गाड़ियां; दो की मौत, एक घायल
- जयपुर में बैठकर अमेरिका में ठगी का खेल, iPhone ठीक करने के बहाने फंसाते थे नागरिक; 10 गिरफ्तार
- Ritu Barala Case: जयपुर में जीरो FIR पर घिरी कांग्रेस? मदन राठौड़ ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा
- स्मृति ईरानी के स्वागत में CM सैनी का रात्रिभोज, कौन-कौन होगा शामिल?
- कोटवा में अधर्म पर धर्म की जीत, 70 फीट के रावण का दहन, हजारों की भीड़ बनी साक्षी
