चंडीगढ़। बारिश के कहर के बीच पंजाब के लिए और एक बुरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों को लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह खबर सामने आने के बाद अब सभी से सावधान रहने की अपील की जा रही है। सबसे ज्यादा पठानकोट और गुरदासपुर में बारिश का खतरा मंडरा रहा है, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन इलाकों में भीषण बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जिलों में तेज बारिश की संभावना है। जिस कारण इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लोगों से अपील भी की गई है कि वह बारिश के दौरान नदी-नालों के पास जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

चंडीगढ़ रेड अलर्ट पर, सुखना लेक के फ्लट गेट खोले
वहीं चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। लगातार बारिश होने के कारण सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है यही कारण है कि सुखना लेक के फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। इसके अलावा नगर निगम की टीमें भी अलर्ट मोड पर है। लगातार सभी इलाकों की निगरानी की जा रही है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है।
- हरियाणा के 2.06 करोड़ वोटरों में 1.28 करोड़ सुरक्षित, 77.86 लाख पर सस्पेंस; 31 जुलाई को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
- खुले आसमान के नीचे सड़ रहा धान: पन्ना में वेयरहाउस की लापरवाही से लाखों का नुकसान, अनाज से उगने लगे पौधे
- सरकार का बड़ा फैसला : प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी कानूनी कार्रवाई, साफ रिकॉर्ड वालों की जल्द होगी रिहाई
- गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा फाइनल में, कॉमनवेल्थ गेम्स में 8 साल बाद की शानदार वापसी
- बांकीपुर उपचुनाव में 5 बजे तक 33.60% मतदान, 2025 से 12% कम, वोटिंग के दौरान झड़प और विवाद

