PM Modi Rajasthan Visit: राजस्थान की राजनीति में हलचल तेज है। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 सितंबर को राजस्थान दौरे पर आ सकते हैं। अगर यह कार्यक्रम तय होता है तो इसे सिर्फ एक दौरा नहीं, बल्कि चुनावी समीकरण बदलने वाली चाल माना जा रहा है।

सेवा पखवाड़ा और पीएम का दौरा
बीजेपी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। इस दौरान पूरे देश में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच और गरीबों को भोजन वितरण जैसे सामाजिक कार्यक्रम हो रहे हैं। राजस्थान बीजेपी चाहती है कि इसी पखवाड़े में पीएम मोदी का दौरा भी शामिल हो, ताकि संगठन और कार्यकर्ताओं को सीधा बूस्ट मिल सके।
आदिवासी इलाकों पर नजर
पार्टी सूत्रों के मुताबिक मोदी का कार्यक्रम आदिवासी बहुल क्षेत्र में रखा जा सकता है। वजह साफ है राजस्थान में आदिवासी वोट बैंक निर्णायक है। विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों में इनका रुख सत्ता का पासा पलट देता है। बीजेपी की रणनीति है कि पीएम के दौरे से आदिवासी समाज को संदेश दिया जाए कि पार्टी उनके मुद्दों और विकास को लेकर गंभीर है।
बीजेपी की तैयारी
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पीएम मोदी का समय मांगा गया है और संगठन पूरी तैयारी कर रहा है। अभी तारीख और स्थान पर अंतिम मुहर नहीं लगी है, लेकिन कार्यकर्ताओं को अलर्ट कर दिया गया है। जिलों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है और आदिवासी बहुल इलाकों में कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- Singrauli Bank Robbery Case: 61 ग्राम सोना… 15.72 लाख कैश, बिहार के कमलेश के पास लूट का इतना माल देख पुलिस भी हुई हैरान
- नासिक TCS कांड में आया नया मोड़, पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने ‘शादी की बात छिपाई’, जबरन संबंध बनाए
- Delhi Metro Phase-4 Project: दिल्ली मेट्रो फेज-4 का CM रेखा गुप्ता ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
- सीएम योगी ने दी अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती की बधाई, प्रदेश के लिए की सुख-समृद्धि की कामना
- Bihar Cabinet Expansion: बिहार में बदलने वाली है सरकार की तस्वीर! जानें कब होगा कैबिनेट का विस्तार?
