Rajasthan News: राजस्थान के डीग जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. सोमवार देर रात करीब 3 बजे कामा इलाके के डुबोकर गांव में दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा. हादसे के समय घर के अंदर मां अपने पांच बच्चों के साथ सो रही थी. मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि मां समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं.

कैसे हुआ हादसा
रात के सन्नाटे में अचानक मकान गिरने से जोरदार धमाका हुआ. चीख पुकार सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसे परिवार को बाहर निकाला. लेकिन तब तक 5 साल की जारा ने दम तोड़ दिया था. बाकी पांच लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 13 साल के एक और बच्चे ने जान गंवा दी.
पिता हैदराबाद में मजदूरी कर रहा था
पीड़ित परिवार का पिता शमीम मेव हादसे के समय गांव में मौजूद नहीं था. वह हैदराबाद में जेसीबी मशीन चलाकर बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था. हादसे की सूचना मिलते ही वह गांव के लिए रवाना हो गया. फिलहाल मां और तीनों घायल बच्चों का इलाज भरतपुर अस्पताल में चल रहा है.
विधायक मौके पर पहुंचीं, आर्थिक मदद का ऐलान
दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही कामा विधायक नौक्षम चौधरी घटनास्थल पर पहुंचीं. उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी. विधायक ने भरोसा दिलाया कि सरकार और प्रशासन हर संभव मदद करेगा.
बच्चों के जनाजे पर छलक पड़े आंसू
जब विधायक नौक्षम चौधरी ने मासूम बच्चों के जनाजे देखे तो खुद को रोक नहीं पाईं और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े. गांव में मातम का माहौल है और हर कोई इस हादसे से गमगीन है.
पढ़ें ये खबरें
- जान बचाकर भागे दूल्हा और बारातीः बिना रस्म दुल्हन लेकर लौटी बारात, डांस को लेकर जमकर चले लात-घूंसे, 5 लोग घायल, वीडियो वायरल
- Delhi Air Pollution: दिल्ली वायु प्रदूषण पर CAQM का एक्शन, दिल्ली-NCR में 1765 इकाइयों को बंद करने का निर्देश
- चेयरमैन पत्नी की कुर्सी पर रौब झाड़ रहा था पति, पार्षदों के विरोध करने पर जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं
- MP Weather Alert: प्रचंड गर्मी के बीच मौसम लेगा करवट, 6 जिलों में बारिश से मिलेगी राहत, कई शहरों में लू का भी अलर्ट जारी
- RAS Result 2024: बाड़मेर के दिनेश ने किया टॉप, लेकिन 19 ट्रेनी SI के चयन ने मचाया तहलका, सोशल मीडिया पर पोस्टर वॉर
