Rajasthan News: राजस्थान के डीग जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. सोमवार देर रात करीब 3 बजे कामा इलाके के डुबोकर गांव में दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा. हादसे के समय घर के अंदर मां अपने पांच बच्चों के साथ सो रही थी. मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि मां समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं.

कैसे हुआ हादसा
रात के सन्नाटे में अचानक मकान गिरने से जोरदार धमाका हुआ. चीख पुकार सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसे परिवार को बाहर निकाला. लेकिन तब तक 5 साल की जारा ने दम तोड़ दिया था. बाकी पांच लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 13 साल के एक और बच्चे ने जान गंवा दी.
पिता हैदराबाद में मजदूरी कर रहा था
पीड़ित परिवार का पिता शमीम मेव हादसे के समय गांव में मौजूद नहीं था. वह हैदराबाद में जेसीबी मशीन चलाकर बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था. हादसे की सूचना मिलते ही वह गांव के लिए रवाना हो गया. फिलहाल मां और तीनों घायल बच्चों का इलाज भरतपुर अस्पताल में चल रहा है.
विधायक मौके पर पहुंचीं, आर्थिक मदद का ऐलान
दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही कामा विधायक नौक्षम चौधरी घटनास्थल पर पहुंचीं. उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी. विधायक ने भरोसा दिलाया कि सरकार और प्रशासन हर संभव मदद करेगा.
बच्चों के जनाजे पर छलक पड़े आंसू
जब विधायक नौक्षम चौधरी ने मासूम बच्चों के जनाजे देखे तो खुद को रोक नहीं पाईं और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े. गांव में मातम का माहौल है और हर कोई इस हादसे से गमगीन है.
पढ़ें ये खबरें
- कैथल पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, अगस्त में 100 मामलों में 127 आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद
- बिजली से लेकर FASTag तक, अब WhatsApp पर होंगे ये सारे पेमेंट, जानें नया अपडेट
- पहले मिठाई खिलाई, फिर ‘टिकट चोर’ बोलकर टूट पड़े; पूर्व IPS से मारपीट, कांग्रेस ने लिया बड़ा एक्शन
- मुक्तिबोध राज्य स्मृति सम्मान 2026 के लिए प्रियंका गोस्वामी का चयन, शिक्षक दिवस पर राज्यपाल करेंगे सम्मानित
- सुशासन दिवस तक चलेगा ‘रिफॉर्म उत्सव’, विभागों को 5-5 प्रशासनिक सुधार लागू करने का टारगेट; डीसी अपराजिता ने दिए निर्देश


