सन्नौर। दुष्कर्म केस में फंसे सन्नौर के आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पुलिस हिरासत से भागने के मामले में उनके बेटे, पीए समेत 16 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया है। इन सभी के खिलाफ फरार विधायक को भगाने में मदद करने, उसे पनाह देने और कानून व्यवस्था को भंग करने के आरोपों में पटियाला के थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया गया था।
आपको बता दें कि दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद दो सितंबर को हरमीत सिंह पठानमाजरा को पुलिस ने हिरासत में लिया था। लेकिन इस दौरान ही पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी और फायरिंग की। इस दौरान वहां से भाग रहे विधायक की स्कार्पियों की टक्कर से एक पुलिस कर्मी घायल हो गया था। पुलिस ने इस दौरान उसके साथी बलविंदर सिंह को पकड़ लिया था। उसके पास से तीन असलहा व एक फॉरच्यूनर गाड़ी बरामद की थी। इस मामले में पूछताछ और खोज जारी है। पुलिस की टीमें पठानमाजरा की तलाश राजस्थान, मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों में कर रही हैं।

इनके लिए जारी हुआ है वारंट
आरोपियों में विधायक का बेटा हरजश्न सिंह उर्फ जश्न, पीए गुरप्रीत सिंह गुरी, आप के जिला यूथ प्रधान अमर सिंह संघेड़ा, अमनदीप ढोट, साजन, धरमिंदर. बिट्टू व अन्य शामिल हैं। पठानमाजरा पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उसकी अग्रिम जमानत याचिका पर पटियाला की अदालत में बुधवार को सुनवाई होगी।
- 300 करोड़ की जमीन पर शराब माफिया का कब्जा, TV एक्ट्रेस ने सूरज रजक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस की देरी से उठे सवालिया निशान
- पेन ड्राइव से छेड़छाड़ कर सकती है असम पुलिस… पवन खेड़ा के घर पर छापेमारी से बिफरे संदीप दीक्षित
- David Warner Arrested: दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, इस संगीन आरोप में पुलिस ने लिया एक्शन
- “विरोधियों की लूट खत्म, अब जनता की बारी”: होशियारपुर रैली में CM भगवंत मान का विपक्ष पर हमला
- लुधियाना-जालंधर हाईवे पर बड़ा हादसा: ट्रक पलटने से 4 KM लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
