पंजाब की इमिग्रेशन कंपनी के मालिक राजदीप सिंह आत्महत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। आत्महत्या के बाद दो पन्ने का सुसाइड नोट मिला था, जिसके बाद कई राज खुले। इस मामले में पुलिस ने एआईजी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। राजदीप के सुसाइड नोट में भी कई बातों का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार राजदीप सिंह ने मंगलवार को सेक्टर-68 के एचडीएफसी बैंक के वॉशरूम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
घटनाक्रम का बुधवार को एक वीडियो सामने सामने जिसमें वह अपनी मौत के लिए पंजाब पुलिस के एआईजी गुरजोत सिंह कलेर तथा अन्य लोगों के नाम लेता हुआ दिखाई दे रहा है। राजदीप के पिता परमजीत सिंह ने पुलिस के पास अपने बयान दर्ज करवाते हुए दो पेज का सुसाइड नोट भी पेश किया है। इस सुसाइड नोट में भी राजदीप ने गुरजोत सिंह कलेर तथा अन्य लोगों से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।

राजदीप ने आत्महत्या से पहले अपनी पत्नी को मैसेज किया था कि मिल्क वाली डायरी में एक चीज रखी है उसे चेक कर लेना आकर। उस समय राजदीप की पत्नी छवि अपने ऑफिस में थी। जब वह ऑफिस में थी तभी उसे उसके पति की आत्महत्या की बात पता चलीं और वह सीधे अस्पताल गई। शाम को जब घर आई तो उस डायरी को चेक किया जहां से सुसाइड नोट मिला। इसमें सारी बातों का उल्लेख मिला।
- श्री हेमकुंट साहिब यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने जुटे सेना के जवान, मार्ग से हटाई जा रही बर्फ
- छत्तीसगढ़ शासकीय सेवक सेवा संघ नियम-2025 के संशोधन पर अनियमित कर्मचारियों में आक्रोश, फेडरेशन ने की मुख्यमंत्री से संशोधन पर पुनर्विचार की मांग
- ‘मुझे शिवराज सिंह और विधायक की हत्या की मिली सुपारी’, किसान ने पूर्व MLA पर लगाए गंभीर आरोप, कुछ देर बाद ट्रेन से कटकर हुई मौत
- झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने ली युवक की जान, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
- MP TOP NEWS TODAY: एमपी में 27 अप्रैल को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

